सलमान के ''हीरो'' का पोस्टर रिलीज, सूरज पंचोली का दमदार लुक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2015 11:12 AM
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बॉलीवुड में कई नये चेहरों को मौका दिलवाया है. इस बार भी वे एक नहीं बल्कि दो नये चेहरों को लॉन्च करने जा रहे हैं. वे दोनों है अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आतिया शेट्टी. फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बॉलीवुड में कई नये चेहरों को मौका दिलवाया है. इस बार भी वे एक नहीं बल्कि दो नये चेहरों को लॉन्च करने जा रहे हैं. वे दोनों है अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आतिया शेट्टी. फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है.
दोनों ही कलाकार अपनी पहली फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं. फिल्म में सूरज पंचोली दमदार बॉडी के साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म को निखिल आडवाणी डायरेक्ट कर रहे हैं और सुभाष घई ने इसे प्रोड्यूस किया है.
फिल्म 1983 में आयी इसी नाम की सुपरहिट फिल्म का रीमेक है जिसमें जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं. 49 साल के सलमान ने फिल्म का पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया है. यह सलमान की खुद की फिल्म निर्माण कंपनी ‘सलमान खान प्रोडक्शंस’ की पहली फिल्म होगी. फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










