जानिये, अमिताभ बच्चन को कहां से मिली फ्रेंच कट दाढ़ी रखने की प्रेरणा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पहली फिल्म ‘अक्स’ की रिलीज के 14 साल पूरे होने पर इसके कलाकार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इसे याद किया.उन्होंने ट्वीट करके कहा कि इस फिल्म के बाद ही उन्होंने अपने फ्रेंच कट दाढी के लुक को स्थायीरूपसे रखने का फैसला किया था.बहत्तर वर्षीय बच्चन ने […]
विज्ञापन
मुंबई : फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पहली फिल्म ‘अक्स’ की रिलीज के 14 साल पूरे होने पर इसके कलाकार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इसे याद किया.उन्होंने ट्वीट करके कहा कि इस फिल्म के बाद ही उन्होंने अपने फ्रेंच कट दाढी के लुक को स्थायीरूपसे रखने का फैसला किया था.बहत्तर वर्षीय बच्चन ने इस फिल्म में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई थी.
T 1929 – FACT !! It was only after making of 'AKS' that I decided to keep my french beard .. permanently !! BADUMBAA pic.twitter.com/lFUQUsD0Oq
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 13, 2015
अमिताभ ने ट्वीट किया, ‘‘ अक्स फिल्म के 14 साल पूरे हुए. इन दिनों आप अपने पुराने समय के बारे में ही पढना चाहते हैं. इसके पीछे वजह..‘अक्स’ के बाद ही मैंने अपनी फ्रेंच कट दाढी को स्थायी रुप से रखने का निर्णय लिया था. ’’ ‘अक्स’ में अमिताभ के अलावा मनोज वाजपेयी ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी. हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफलता नहीं मिली थी लेकिन समीक्षकों ने इसे काफी सराहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










