हिट एंड रन मामला : सलमान खान की याचिका पर 20 जुलाई को होगा फैसला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : हिट एंड रन मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की याचिका पर बंबई हाई कोर्ट ने सुनवाई 20 जुलाई तक के लिए टाल दी है. सलमान ने इस याचिका में सेशंस कोर्ट को चुनौती देते हुएपांचसाल की सजा को रद्द करने की मांग की थी. सलमान को छह मई को एक सत्र अदालत […]
विज्ञापन
मुंबई : हिट एंड रन मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की याचिका पर बंबई हाई कोर्ट ने सुनवाई 20 जुलाई तक के लिए टाल दी है. सलमान ने इस याचिका में सेशंस कोर्ट को चुनौती देते हुएपांचसाल की सजा को रद्द करने की मांग की थी.
सलमान को छह मई को एक सत्र अदालत ने गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न आरोपों में पांच साल कैद की सजा सुनाई थी. अभिनेता की टोयोटा लैंड क्रूजर कार ने मुंबई के बांद्रा उपनगर में 28 सितंबर 2002 को एक बेकरी के बाहर पांच लोगों को कुचल दिया था जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गये थे. फिलहाल सलमान खान जमानत पर रिहा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










