कपिल शर्मा की ''KKPK'' 13 अगस्त को होगी रिलीज

‘कॉमेडी किंग’ कपिल शर्मा की पहली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ का ट्रेलर 13 अगस्त को रिलीज किया जायेगा. कपिल से खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है. कपिल ने अपने शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से करोड़ों लोगों का दिल जीता है. वहीं अब दर्शक उनकी पहली फिल्म का खासा इंतजार कर […]
‘कॉमेडी किंग’ कपिल शर्मा की पहली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ का ट्रेलर 13 अगस्त को रिलीज किया जायेगा. कपिल से खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है. कपिल ने अपने शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से करोड़ों लोगों का दिल जीता है. वहीं अब दर्शक उनकी पहली फिल्म का खासा इंतजार कर रहे हैं.
कपिल ने लिखा,’ हैलो दोस्तों…मेरे पास आपके लिए एक न्यूज है…केकेपीके का ट्रेलर 13 अगस्त को रिलीज हो रहा है.’ अब्बास-मस्तान निर्देशित यह फिल्म एक हास्य ड्रामा फिल्म होगी. फिल्म में एली अवराम, अरबाज खान, मंजरी फडनिस और सिमरन कौर मंडली मुख्य भूमिकाओं में होंगे.
Hello friends.. I have a news for u..Trailer of KKPK 🎬 is coming out on 13th August 😍😀💗🙏
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) July 10, 2015
इस फिल्म को लेकर कपिल खासा उत्साहित हैं. उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि उन्हें इस फिल्म में इंटीमेट सीन करने में असहजता महसूस हुई थी. फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होनेवाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




