''जज्बा'' के सेट से तस्वीरें हुई लीक, वकील के गेटअप में नजर आई ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की आगामी फिल्म ‘जज्बा’ की कुछ तस्वीरें लीक हो गई है जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है. संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में ऐश्वर्या ने एक वकील की भूमिका निभाई है. ऐश्वर्या लंबे अर्से बाद इस फिल्म से दोबारा वापसी करने जा […]
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की आगामी फिल्म ‘जज्बा’ की कुछ तस्वीरें लीक हो गई है जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है. संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में ऐश्वर्या ने एक वकील की भूमिका निभाई है. ऐश्वर्या लंबे अर्से बाद इस फिल्म से दोबारा वापसी करने जा रही है.
फिल्म की तस्वीरें वायरल होने के बाद संजय गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा,’ चोरी का माल सबको अच्छा लगता है.’ इस फिल्म में इरफान खान एक संस्पेंड पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म में ऐश्वर्या राय का किरदार बेहद दमदार होगा. वे फिल्म में अनुराधा वर्मा के किरदार में नजर आयेंगी.
‘जज्बा’ के पोस्टर को संजय गुप्ता ने इस साल ‘कान्स फिल्म महोत्सव’ के मौके पर रिलीज किया था. इस फिल्म को लेकर फैंस खासा उत्साहित है क्योंकि वे दोबारा ऐश को एक्टिंग देख पायेंगे. फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




