ePaper

रणबीर कपूर की झोली में फिल्‍मों की भरमार

Updated at : 07 Jul 2015 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
रणबीर कपूर की झोली में फिल्‍मों की भरमार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आनेवाले दिनों में कई फिल्‍मों में नजर आयेंगे. उनकी पिछली तीनों फिल्‍में ‘रॉय’, ‘बेशरम’ और ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन ‘रॉकस्‍टार’ रणबीर की झोली फिल्‍मों से भरी है. ये हैं रणबीर की आगामी फिल्‍में. 1. रणबीर जल्‍द ही इम्तियाज अली की आगामी फिल्‍म ‘तमाशा’ […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आनेवाले दिनों में कई फिल्‍मों में नजर आयेंगे. उनकी पिछली तीनों फिल्‍में ‘रॉय’, ‘बेशरम’ और ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन ‘रॉकस्‍टार’ रणबीर की झोली फिल्‍मों से भरी है. ये हैं रणबीर की आगामी फिल्‍में.

1. रणबीर जल्‍द ही इम्तियाज अली की आगामी फिल्‍म ‘तमाशा’ में दिखाई देंगे. फिल्‍म में रणबीर के आपोजिट दीपिका पादुकोण मुख्‍य भूमिका में होंगी. इससे पहले दोनों फिल्‍म ‘ये जवानी है दीवानी’ में साथ काम कर चुके हैं.

2. रणबीर निर्देशक करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ में अनुष्‍का शर्मा और अनुष्‍का शर्मा के साथ दिखाई देंगे. ऐश्‍वर्या और रणबीर दोनों ही पहली बार बडे पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे.

3. रणबीर इन दिनों निर्देशक अनुराग बसु की आगामी फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ की शूटिेंग कर रहे हैं. ‘हास्‍य कॉमेडी’ पर आधारित इस फिल्‍म में कैटरीना कैफ, रणबीर के आपोजिट होंगी. दोनों इससे पहले ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में साथ काम कर चुके हैं.

4. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली अभिनेता संजय दत्‍त की बायोपिक फिल्‍म में रणबीर कपूर नजर आ सकते हैं.

5. जानेमाने गायक किशोर कुमार पर बनने वाली बायोपिक फिल्‍म में भी रणबीर कपूर मुख्‍य भूमिका निभा सकते हैं. इस फिल्‍म का निर्देशन अनुराग बसु करनेवाले हैं. अनुराग और रणबीर ने फिल्‍म ‘बर्फी’ में साथ काम किया था. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट कमाई की थी.

अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दर्शक रणबीर की आगामी फिल्‍मों को कैसा रिस्‍पांस देते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola