मेरी पोती ने लेखन शुरु कर दिया है : जावेद अख्तर

मुंबई : प्रसिद्ध लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने कहा है कि उनकी पोती ने लेखन को अपनाकर उनके परिवार की परंपरा को जारी रखा है. हालांकि, उन्होंने यह रहस्योघाटन नहीं किया कि फरहान की दो बेटियों शाक्या और अकीरा में से नवोदित लेखक कौन है. अख्तर ने एक किताब का विमोचन करते हुए बताया, ‘ मैं […]
मुंबई : प्रसिद्ध लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने कहा है कि उनकी पोती ने लेखन को अपनाकर उनके परिवार की परंपरा को जारी रखा है. हालांकि, उन्होंने यह रहस्योघाटन नहीं किया कि फरहान की दो बेटियों शाक्या और अकीरा में से नवोदित लेखक कौन है.
अख्तर ने एक किताब का विमोचन करते हुए बताया, ‘ मैं भाग्यशाली हूं कि मेरा जन्म लेखकों के एक परिवार में हुआ था. मैं सातवीं पीढी का लेखक हूं. फरहान अख्तर और जोया अख्तर आठवीं पीढी के लेखक हैं और अब फरहान की बेटी ने लेखन शुरु कर दिया है. वह नौवीं पीढी की है. मैं एक ऐसे माहौल में पला बढा हूं, जहां किताबें ईद-गिर्द होती हैं इसलिए मैं लिखने के लिए प्रभावित हुआ.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










