बोलीं सनी लियोन, मुझे नहीं लगता मेरे पति असुरक्षित महसूस करेंगे, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि उनके पति असुरक्षित नहीं हैं. सनी जल्द ही टीवी शो ‘स्पिलिट्सविला’ में नजर आयेंगी. ‘स्पिलिट्सविला’ सीजन 8 में रणविजय सिंह भी दिखाई देंगे. सनी इससे पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं और वे आगे भी इस शो में नजर आयेंगी. एक अंग्रेजी अखबार में […]
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि उनके पति असुरक्षित नहीं हैं. सनी जल्द ही टीवी शो ‘स्पिलिट्सविला’ में नजर आयेंगी. ‘स्पिलिट्सविला’ सीजन 8 में रणविजय सिंह भी दिखाई देंगे. सनी इससे पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं और वे आगे भी इस शो में नजर आयेंगी.
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक सनी का कहना है कि,’ रणविजय सिंह शादी-शुदा हैं और उनकी बहुत ही खूबसूरत पत्नी भी है. दोनों के साथ मेरा संबंध बहुत घनिष्ठ है. ऐसे में मुझे नहीं लगता कि मेरे पति असुरक्षित महसूस करेंगे.’
खबरों के अनुसार वे जल्द ही अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में कैमियो रोल में नजर आयेंगी. फिलहाल सनी ने इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया है. हाल ही सनी ने अपनी फिल्म ‘एक पहेली लीला’ से दर्शकों को हैरान कर दिया था.
वहीं सनी की तारीफ करते हुए रणविजय ने अपने बयान में कहा था कि,’ वह बहुत ही शांत, मजाकिया और खुश रहने वाली इंसान हैं. अभी तक मैंने जितने भी लोगों के साथ काम किया है उनमें से वह सबसे बेहतरीन हैं. उनके साथ काम करना बेहद रोमांचक रहा.’ साथ ही रणविजय ने यह भी बताया कि सनी और अपनी पत्नी प्रियंका की दोस्ती से वह असुरक्षित भी महसूस करते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




