”देसी बॉय” जॉन की ”वेलकम बैक” 4 सितंबर को होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने आगामी फिल्म ‘वेलकम बैक’ के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है. उन्होंने ट्विटर पर बताया कि फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होगी. अनीस बज्मी निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रुति हासन, परेश रावल और नाना पाटेकर भी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म वर्ष 2007 में आयी फिल्म […]
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने आगामी फिल्म ‘वेलकम बैक’ के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है. उन्होंने ट्विटर पर बताया कि फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होगी. अनीस बज्मी निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रुति हासन, परेश रावल और नाना पाटेकर भी मुख्य भूमिका में हैं.
यह फिल्म वर्ष 2007 में आयी फिल्म ‘वेलकम’ का सीक्वल है जो कि शुरु में दिसंबर 2014 में आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘पीके’ के साथ रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसे मई 2015 में रिलीज करने का फैसला किया गया.
"Welcome Back" releases 4th September! Watch this space for more. @ErosNow
— John Abraham (@TheJohnAbraham) June 30, 2015
लेकिन बाद में शूटिंग में देरी के कारण जुलाई 2015 में इसे रिलीज करने का निर्णय किया गया. अब जाकर फिल्म के रिलीज होने की अंतिम तारीख सामने आयी है. ‘वेलकम’ में अक्षय कुमार थे, अब इसके सीक्वल में उनकी जगह लेने वाले जॉन अब्राहम ने ट्विटर पर इसके रिलीज होने की तारीख की घोषणा की.
उन्होंने लिखा,’ वेलकम बैक’ चार सितंबर को रिलीज होगी.’ अभिनेता अनिल कपूर ने भी फिल्म के रिलीज होने की तारीख को साझा किया. वह इसमें अपने मजनू भाई के किरदार को आगे बढा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










