ePaper

सलमान के ''सुल्‍तान'' के लिए पंजाब पहुंचे अली अब्‍बास जफर

Updated at : 29 Jun 2015 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान के ''सुल्‍तान'' के  लिए पंजाब पहुंचे अली अब्‍बास जफर

निर्देशक अली अब्‍बास जफर अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ केलिएपंजाब पहुंच गये हैं. फिल्‍म में सलमान खान मुख्‍य भूमिका में होंगे और उनके आपोजिट अभिनेत्री की तलाश की जा रही है. जफर ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि फिल्‍म के लिए उन्‍होंने पंजाब की उड़ान भर दी है. जफर ने ट्विटर पर लिखा, […]

विज्ञापन

निर्देशक अली अब्‍बास जफर अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ केलिएपंजाब पहुंच गये हैं. फिल्‍म में सलमान खान मुख्‍य भूमिका में होंगे और उनके आपोजिट अभिनेत्री की तलाश की जा रही है. जफर ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि फिल्‍म के लिए उन्‍होंने पंजाब की उड़ान भर दी है.

जफर ने ट्विटर पर लिखा, ‘बिस्मिल्लाह. मनकपुर शाह दरगाह पर. पंजाब. सुल्तान सफर की शुरू.’ उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है. फिल्‍म में सलमान एक रेसलर की भूमिका में दिखाई देंगे. वहीं फिल्‍म के फीमेल लीड के लिएअनुष्‍का शर्मा, कृति शैनन और वाणी कपूर के नाम सामने आ रहे हैं.

फिल्‍म यशराज के बैनर तले बन रही है, जिसे आदित्‍य चोपड़ा बना रहे हैं. फिल्‍म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. फिलहाल दर्शक उनकी आगामी फिल्‍म ‘बजंरगी भाईजान’ का खासा इंतजार कर रहे हैं जो इस साल ईद पर रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola