सलमान की वजह से गायी कव्‍वाली : अदनान सामी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2015 1:56 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के फैंस की लिस्‍ट में एक और नाम सिंगर अदनान सामी का जुड़ गया है. उन्‍होंने सलमान की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में एक कव्‍वाली गाना भर दो झोली’ गाया है. फिल्‍म में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. अदनान का कहना है कि […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के फैंस की लिस्‍ट में एक और नाम सिंगर अदनान सामी का जुड़ गया है. उन्‍होंने सलमान की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में एक कव्‍वाली गाना भर दो झोली’ गाया है. फिल्‍म में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

अदनान का कहना है कि उनका और सलमान का रिश्‍ता बहुत ही गहरा और प्‍यारा है. उन्‍होंने यह गाना सिर्फ सलमान के प्‍यार के लिये गाया और कोई वजह नहीं थी. अदनान ने यह भी कहा कि हमारे रिश्‍ते के बीच कभी पैसो को मामला नहीं आता. उन्‍होंने फिल्‍म में गाया भी है और एक कव्‍वाल की एक्टिंग भी की है.

सलमान ने इस फिल्‍म में पवन नामक एक लड़के का किरदार निभाया है जो हनुमान के बहुत बडे भक्‍त है. फिल्‍म की कहानी के अनुसार पाकिस्‍तान की एक बच्‍ची भारत आकर खो जाती है. सलमान उस बच्‍ची को पाकिस्‍तान पहुचाने की जिम्‍मेवारी लेते हैं. फिल्‍म के गानों को भी दर्शकों ने खासा पसंद किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola