रानी लक्ष्‍मीबाई का किरदार निभायेंगी कंगना रनौत

Updated at : 26 Jun 2015 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
रानी लक्ष्‍मीबाई का किरदार निभायेंगी कंगना रनौत

बॉलीवुड की ‘क्‍वीन’ अभिनेत्री कंगना रनौत जल्‍द ही रानी लक्ष्‍मीबाई के किरदार में नजर आयेंगी. इस फिल्‍म का निर्देशन केतन मेहता कर रहे हैं. कंगना ने रानी लक्ष्‍मीबाई का किरदार निभाने के लिए हामी भर दी है. इस फिल्‍म को लेकर कंगना खासा उत्‍साहित हैं. खबरों के अनुसार कंगना इस फिल्‍म के लिये घुड़सवारी और […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की ‘क्‍वीन’ अभिनेत्री कंगना रनौत जल्‍द ही रानी लक्ष्‍मीबाई के किरदार में नजर आयेंगी. इस फिल्‍म का निर्देशन केतन मेहता कर रहे हैं. कंगना ने रानी लक्ष्‍मीबाई का किरदार निभाने के लिए हामी भर दी है. इस फिल्‍म को लेकर कंगना खासा उत्‍साहित हैं.

खबरों के अनुसार कंगना इस फिल्‍म के लिये घुड़सवारी और तलवारबाजी का भी अभ्‍यास करेंगी. हाल ही में कंगना अभिनीत फिल्‍म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्‍म को दर्शकों ने खासा पसंद किया है.

वहीं कंगना की फिल्‍म ‘क्‍वीन’ के सुपहिट होने के बाद उन्‍हें लगातार कई फिल्‍मों के ऑफर मिले हैं. कंगना आगामी फिल्‍म ‘रंगून’ में भी दिखाई देंगी. फिल्‍म में शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी मुख्‍य भूमिकाओं में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola