VIDEO : सलमान ने की ''एबीसीडी 2'' की तारीफ, कहा - ''धमाका करेगी''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2015 10:23 AM
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने रेमो डिसूजा की हालिया रिलीज फिल्म ‘एबीसीडी 2’ की तारीफ की है. फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म डांस पर आधारित है. सलमान ने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा,’ आप बिल्कुल सही हो. […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने रेमो डिसूजा की हालिया रिलीज फिल्म ‘एबीसीडी 2’ की तारीफ की है. फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म डांस पर आधारित है.
सलमान ने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा,’ आप बिल्कुल सही हो. कोई भी डांस कर सकता है. मेरे ख्याल से ‘एबीसीडी 2′ धमाका करेगी. मुस्कुराओ वरुण.’ फिल्म पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली फिल्म बन गई है. इससे पहले यह रिकॉर्ड अक्षय कुमार की फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ के नाम था.
U r absolutely right. Any body can dance n wen u dancing the second time around u get a lot better .I Think ABCD2 vil Rock, smile varun.
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 19, 2015
वहीं सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है.
इस फिल्म के अलावा सलमान आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग भी कर रहे हैं. हाल ही उनकी बहन अर्पिता खान ने सेट से तस्वीरें पोस्ट की थी. फिल्म में सलमान के आपोजिट सोनम कपूर नजर आयेंगी. खबरों के अनुसार इस फिल्म में सलमान डबल रोल में नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










