क्‍यों शाहरुख से अपने बच्‍चों का परिचय कराने को लेकर उलझन में थे रितिक रोशन

Updated at : 12 Jun 2015 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों शाहरुख से अपने बच्‍चों का परिचय कराने को लेकर उलझन में थे रितिक रोशन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन अपने दोनों बच्चों रिदान और रिहान से फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का परिचय कराने को लेकर उलझन में थे. उनका कहना है कि वे समझ नहीं पा रहे थे कि वो शाहरुख का नाम किस तरह लें. 41 वर्षीय अभिनेता ने ट्वीट किया है कि समझ नहीं आ रहा […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन अपने दोनों बच्चों रिदान और रिहान से फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का परिचय कराने को लेकर उलझन में थे. उनका कहना है कि वे समझ नहीं पा रहे थे कि वो शाहरुख का नाम किस तरह लें.

41 वर्षीय अभिनेता ने ट्वीट किया है कि समझ नहीं आ रहा था कि अपने बच्चों से शाहरुख खान का कैसे परिचय कराउं. उनका पहला नाम लूं कि बच्चों को बताउं कि यह अंकल हैं. शाहरुख ने भी ट्वीट किया है कि रितिक और उनके बच्चों से मिल कर खुशी हुई.

उन्होंने कहा है कि बेटों के साथ रितिक को छुट्टी मनाने जाते देख कर खुश हूं. रितिक जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘मोहनजोदाड़ो’ में नजर आयेंगे. इस फिल्‍म के लिए रितिक कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola