''ब्रदर्स'' जैसी फिल्म का निर्देशन नहीं कर सकता : करण जौहर

मुंबई : एक बार फिर करण मल्होत्रा के साथ काम कर रहे फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा है कि वह ‘ब्रदर्स’ जैसी फिल्म का निर्देशन नहीं कर सकते. उनकी फिल्म ‘ब्रदर्स’ का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है. धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘ब्रदर्स’ 2011 की हालीवुड फिल्म ‘वारियर’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है. यह […]
मुंबई : एक बार फिर करण मल्होत्रा के साथ काम कर रहे फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा है कि वह ‘ब्रदर्स’ जैसी फिल्म का निर्देशन नहीं कर सकते. उनकी फिल्म ‘ब्रदर्स’ का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है. धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘ब्रदर्स’ 2011 की हालीवुड फिल्म ‘वारियर’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है. यह ऐसे दो भाइयों की कहानी है जिनके बीच मतभेद हैं.
‘ब्रदर्स’ फिल्म का ट्रेलर जारी किये जाने के मौके पर करण जौहर ने संवाददाताओं से कहा, ‘आज लोग मनोरंजक फिल्मों को तरजीह देते हैं. मुझे खुशी है कि धर्मा प्रोडक्शंस में, हम हर प्रकार की फिल्में बना रहे हैं. हम ‘ब्रदर्स’ को लेकर उत्साहित हैं और अक्षय कुमार तथा जैकी श्राफ के साथ काम कर गौरवान्वित हैं.’
इस फिल्म में अक्षय और सिद्धार्थ मल्होत्रा भाइयों की भूमिका में हैं जो एक दूसरे से मार्शल आर्ट का मुकाबला करेंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं मार्शल आर्ट के बारे में नहीं जानता. मैं ‘ब्रदर्स’ जैसी फिल्म का निर्देशन नहीं कर सकता. मैं इस प्रकार की फिल्म नहीं बना सकता. करण मल्होत्रा ने बेहतरीन काम किया है.’
करण जौहर और मल्होत्रा इसके पहले रितिक रोशन अभिनीत ‘अग्निपथ’ में एक साथ काम कर चुके हैं. ‘ब्रदर्स’ 14 अगस्त को प्रदर्शित हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




