ePaper

हैप्‍पी बर्थडे अमीषा पटेल : ''कहो न प्‍यार है'' से बॉलीवुड में ''गदर'' मचाया

Updated at : 09 Jun 2015 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
हैप्‍पी बर्थडे अमीषा पटेल : ''कहो न प्‍यार है'' से बॉलीवुड में ''गदर'' मचाया

बॉलीवुड की ‘गदर’ गर्ल अमीषा पटेल आज अपना 39वां जन्‍मदिन मना रही हैं. उनका जन्‍म 9 जून 1976 को हुआ था. वे अमित और आशा पटेल की बेटी हैं. उनके भाई अस्मित पटेल भी एक बॉलीवुड अभिनेता हैं. अमीषा ने वर्ष 2000 में फिल्‍म ‘कहो न प्‍यार है’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. ‘कहो […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की ‘गदर’ गर्ल अमीषा पटेल आज अपना 39वां जन्‍मदिन मना रही हैं. उनका जन्‍म 9 जून 1976 को हुआ था. वे अमित और आशा पटेल की बेटी हैं. उनके भाई अस्मित पटेल भी एक बॉलीवुड अभिनेता हैं. अमीषा ने वर्ष 2000 में फिल्‍म ‘कहो न प्‍यार है’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था.

‘कहो न प्‍यार है’ बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इस फिल्‍म में अमीषा के आपोजिट रितिक रोशन ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. फिल्‍म के गानों को भी दर्शकों ने खासा पसंद किया था. इस फिल्‍म ने अमीषा को रातोंरात स्‍टार बना दिया था.

undefined

इसके बाद उन्‍होंने वर्ष 2001 में फिल्‍म ‘गदर’ साइन की. इस फिल्‍म से उन्‍होंने गदर मचा दिया. इस फिल्‍म में उन्‍होंने सनी देओल के साथ काम किया था. फिल्‍म में उनके पिता का किरदार अमरीश पूरी ने निभाया है. फिल्‍म में अमीषा ने एक मासूम सी लड़की सकीना का किरदार निभाया था.

undefined

उन्‍होंने ‘हमराज’, ‘आप मुझे अच्‍छे लगने लगे’, ‘रेस 2’, ‘क्‍या यही प्‍यार है’ और ‘ये है जलवा’ जैसी फिल्‍मों में काम किया था. उन्‍होंने ‘कहो न प्‍यार है’ और ‘गदर’ के लिए चार-चार पुरस्‍कार प्राप्‍त किया था. उनकी ज्‍यादा फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola