तीनों खानों को एक साथ लायेंगे साजिद नाडियाडवाला

कुआला लंपुर : फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला ने आज कहा कि वह तीनों खानों आमिर, सलमान और शाहरुख को एक फिल्म में साथ लाने को लेकर उत्सुक हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने किसी भी चीज को अंतिम रुप नहीं दिया है. निर्देशक ने कहा कि सलमान के साथ ‘‘किक’’ में काम करने के बाद उन्होंने फिल्म […]
कुआला लंपुर : फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला ने आज कहा कि वह तीनों खानों आमिर, सलमान और शाहरुख को एक फिल्म में साथ लाने को लेकर उत्सुक हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने किसी भी चीज को अंतिम रुप नहीं दिया है. निर्देशक ने कहा कि सलमान के साथ ‘‘किक’’ में काम करने के बाद उन्होंने फिल्म बनाने की इच्छा जताई थी. साजिद ने यहां आईआईएफए वीकेंड और अवॉर्डस से इतर कहा, ‘‘एक साल पहले जब मैंने ‘‘किक’’ बनाई तो लोगों ने मेरी अगली फिल्म के बारे में पूछा.
मैंने उन्हें बताया कि जो चीज मुझे सबसे ज्यादा रिझाती है वह है तीनों खानों को एक मंच पर लाना.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ सलमान एक अच्छे दोस्त हैं और शाहरुख और आमिर से मेरी अच्छी पटती है. अगर इसपर मुङो आगे बढने का मौका मिला तो मैं इसे निश्चित तौर पर करना पसंद करुंगा.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




