ePaper

करण जौहर ने जारी किया ''बाहुबली-द बिगनिंग'' का ट्रेलर

Updated at : 02 Jun 2015 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
करण जौहर ने जारी किया ''बाहुबली-द बिगनिंग'' का ट्रेलर

मुंबई : एस एस राजमौली की फिल्म ‘बाहुबली-द बिगनिंग’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज जारी किया गया. फिल्म को हिन्दी में फिल्मकार करण जौहर पेश कर रहे हैं. दो मिनट पांच सेकेंड के इस ट्रेलर में प्रभास, राणा डग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. करण ने ट्रेलर का लिंक डालते हुए […]

विज्ञापन

मुंबई : एस एस राजमौली की फिल्म ‘बाहुबली-द बिगनिंग’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज जारी किया गया. फिल्म को हिन्दी में फिल्मकार करण जौहर पेश कर रहे हैं. दो मिनट पांच सेकेंड के इस ट्रेलर में प्रभास, राणा डग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

करण ने ट्रेलर का लिंक डालते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘ देश की सबसे बडी फिल्म पेश करने पर गर्व महसूस कर रहा हूं.’ बहुभाषी फिल्म को देश की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है जिसमें दो भाइयों की एक साम्राज्य पर शासन के लिए युद्ध की गाथा दिखायी गयी है.

फिल्म तेलुगू, तमिल में रिलीज होगी जबकि हिन्दी, मलयाली, अंग्रेजी और फ्रेंच में इसका डब किया हुआ संस्करण रिलीज किया जाएगा. फिल्म की शूटिंग आंध्र प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र में की गयी है.

राजमौली की पिछली फिल्म ‘ऐगा’ बॉक्स ऑफिस पर खूब सफल रही थी जो तेलुगू और तमिल में बनी थी. इसका हिन्दी संस्करण ‘मक्खी’ नाम से आया था. ‘बाहुबली-द बिगनिंग’ के अगले महीने तक रिलीज होने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola