ePaper

अजरुद्दीन की कहानी बयां करता ''अजहर'' का टीजर रिलीज

Updated at : 26 May 2015 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
अजरुद्दीन की कहानी बयां करता ''अजहर'' का टीजर रिलीज

पूर्व भारतीय किक्रेट कप्‍तान मोहम्‍मद अजरुद्दीन की बायोपिक फिल्‍म ‘अजहर’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्‍म में अजरुद्दीन का किरदार इमरान हाशमी निभा रहे हैं. हाशमी ने अपने ट्विटर एकांउट पर इस अपने फैंस केलिएशेयर किया है. फिल्‍म में प्राची देसाई और नरगिस फाखरी भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. इमरान इस फिल्‍म को लेकर […]

विज्ञापन

पूर्व भारतीय किक्रेट कप्‍तान मोहम्‍मद अजरुद्दीन की बायोपिक फिल्‍म ‘अजहर’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्‍म में अजरुद्दीन का किरदार इमरान हाशमी निभा रहे हैं. हाशमी ने अपने ट्विटर एकांउट पर इस अपने फैंस केलिएशेयर किया है. फिल्‍म में प्राची देसाई और नरगिस फाखरी भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

इमरान इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म के लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं और मैदान में पसीना भी बहा रहे हैं. इमरान चाहते है कि फिल्‍म के लिए उनके किरदार और उनकी एक्टिंग में कोई कमी न रहे. फिल्‍म को टोनी डिसूजा डायरेक्‍ट कर रहे हैं और फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट रजत अरोड़ा ने लिखी है.

हाल ही फिल्‍म का पहला पोस्‍टर रिलीज हुआ था. आपको बता दें कि फिल्‍म मोहम्मद अजरुद्दीन की बायोपिक फिल्‍म होगी. फिल्‍म में अजरुद्दीन की पत्नी नौरीन का किरदार प्राची देसाई निभायेंगी जबकि उनकी दूसरी पत्‍नी का किरदार नरगिस फाखरी निभा रही हैं. यह फिल्‍म अजरुद्दीन के प्रोफेशनल और निजी जीवन दोनों को दर्शायेगी.

टीजर में इमरान को पीछे से दिखाया गया है लेकिन उनकी आवाज ने इस टीजर में एक नई जान डाल दी है. वहीं इमरान जल्‍द ही मोहित सूरी की आगामी फिल्‍म ‘हमारी अधूरी कहानी’ में नजर आनेवाले हैं. इस फिल्‍म में इमरान के अलावा विद्या बालन और राजकुमार राव भी मुख्‍य भूमिका में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola