सुजॉय की फिल्म में सैफ-ऐश्वर्या की जोड़ी

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही सुजॉय घोष की आगामी फिल्म में नजर आयेंगे. वहीं ऐश्वर्या ने फिलहाल सिर्फ इस बात की पुष्टि की है कि वह सुजॉय की फिल्म का हिस्सा हैं. आपको बता दें कि पहले इस फिल्म का हिस्सा कंगना रनौत थी. लेकिन खबरों के […]
बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही सुजॉय घोष की आगामी फिल्म में नजर आयेंगे. वहीं ऐश्वर्या ने फिलहाल सिर्फ इस बात की पुष्टि की है कि वह सुजॉय की फिल्म का हिस्सा हैं.
आपको बता दें कि पहले इस फिल्म का हिस्सा कंगना रनौत थी. लेकिन खबरों के अनुसार वे शायद अब वह इस फिल्म से बाहर हो चुकी हैं. खबर जोरों पर है कि सुजॉय ने इस फिल्म के लिए सैफ अली खान से बातचीत की है. अगर बात बन जाती है तो पर्दे पर पहली बार सैफ अली खान और ऐश साथ साथ दिखेंगे.
खबरों के अनुसार सुजॉय की यह फिल्म एक जापानी फिल्म का रीमेक होगी. फिलहाल ऐश्वर्या इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जज्बा’ का लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में उन्होंने एक वकील का किरदार निभाया है. फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




