”बेबी डॉल” सनी लियोन के खिलाफ अजमेर में मुकदमा दर्ज

जयपुर : बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन, गुगल डाट काम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुम्बई बालीवुड टीवी रिपोर्टर के खिलाफ अजमेर के सदर थाने ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की है. पुलिस ने यह मुकदमा अजमेर के अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर किया है. सदर थाना पुलिस ने बताया कि […]
जयपुर : बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन, गुगल डाट काम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुम्बई बालीवुड टीवी रिपोर्टर के खिलाफ अजमेर के सदर थाने ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की है. पुलिस ने यह मुकदमा अजमेर के अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर किया है.
सदर थाना पुलिस ने बताया कि अरिंजय जैन ने अपर न्यायिक मजिस्टे्रट की अदालत में गुगल डाट काम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुम्बई बालीवुड टीवी रिपोर्टर एसकेआर शर्मा पर फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी के अश्लील चित्रों और पोर्न वीडियों पर आपत्ति जताते हुए इस्तगासा पेश किया था.
अदालत ने इस्तगासे पर सुनवाई करने के बाद सदर थाना पुलिस को पोर्न स्टार सनी लियोनी समेत तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच रिपोर्ट पेश करने आदेश दिये हैं.
पुलिस ने सनी लियोनी, गुगल डाट काम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुम्बई बालीवुड टीवी रिपोर्टर एसकेआर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










