ePaper

आमिर की पत्नी का किरदार निभायेंगी मल्लिका शेरावत!

Updated at : 21 May 2015 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
आमिर की पत्नी का किरदार निभायेंगी मल्लिका शेरावत!

मुंबई : सुपरस्टार आमिर खान ने खुलासा किया है कि अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने उनकी बहुचर्चित फिल्म ‘दंगल’ में एक भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था. खेल से जुडे पहलवान महावीर सिंह की जीवनी पर आधारित नीतेश तिवारी की फिल्म में कलाकारों के चयन की प्रक्रिया जारी है और मल्लिका ने स्पष्ट तौर पर आमिर […]

विज्ञापन

मुंबई : सुपरस्टार आमिर खान ने खुलासा किया है कि अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने उनकी बहुचर्चित फिल्म ‘दंगल’ में एक भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था. खेल से जुडे पहलवान महावीर सिंह की जीवनी पर आधारित नीतेश तिवारी की फिल्म में कलाकारों के चयन की प्रक्रिया जारी है और मल्लिका ने स्पष्ट तौर पर आमिर की पत्नी की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था.

आमिर ने कहा, ‘ फिल्म के लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया अभी जारी है. वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं… उन्होंने हमारे कास्टिंग निर्देशक को संपर्क किया था और एक भूमिका के लिए ऑडिशन दिया. हमारा ध्यान अभी गीता और बबीता (महावीर की बेटियों और महिला पहलवान चैंपियन) की भूमिका के लिए 12-14 साल की उम्र की बाल कलाकारों के चयन पर केंद्रित है.’

उन्होंने कहा, ‘एक बार कलाकारों के चयन का काम पूरा हो जाए तब हम मेरी बीवी की भूमिका पर ध्यान देंगे और फिर इसमें मेरे भतीजे का भी खास किरदार होगा.’ फिल्म में आमिर की बेटियों का किरदार कौन निभाएंगी इसे लेकर कई अटकलें थीं, जिसके लिए कंगना राणावत, तापसी पन्नू, उर्वशी रौतेला और अन्य कई अभिनेत्रियों का नाम मीडिया में सामने आया था.

आमिर ने कहा, ‘ हमने कई लडकियों का ऑडिशन लिया और फिर फातिमा शेख तथा सान्या मल्होत्रा को इसके लिए चुना. वे बहुत अच्छी और बहुत प्रतिभावान हैं. ये लडकियां कुश्ती में प्रशिक्षण ले रही हैं.’ प्राप्त सूचना के अनुसार, मुंबई की फातिमा ने कुछ फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है जबकि सान्या दिल्ली में पली बढी हैं और वह एक प्रशिक्षित बैले डांसर हैं.

‘दंगल’ महावीर सिंह के वास्तविक जीवन पर आधारित है और फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर में शुरु होगी. फिलहाल अभी स्‍पष्‍ट नहीं किया गया है कि मल्लिका आमिर खान की पत्‍नी का किरदार निभायेंगी या नहीं. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि फिल्‍म में आमिर की पत्‍नी का किरदार किस अभिनेत्री की झोली में गिरता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola