ऐश्वर्या की ''जज्बा'' का पहला पोस्टर जारी, देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2015 11:29 AM
कान : लंबे अंतराल के बाद आ रही ऐश्वर्या राय बच्चन की आगामी फिल्म ‘जज्बा’ का पोस्टर कान्स फिल्म महोत्सव में जारी किया गया. ऐश्वर्या ने फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता के साथ इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया, जो इस साल नौ अक्तूबर को रिलीज होगी. पोस्टर जारी होने के कुछ मिनट बाद […]
कान : लंबे अंतराल के बाद आ रही ऐश्वर्या राय बच्चन की आगामी फिल्म ‘जज्बा’ का पोस्टर कान्स फिल्म महोत्सव में जारी किया गया. ऐश्वर्या ने फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता के साथ इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया, जो इस साल नौ अक्तूबर को रिलीज होगी.
पोस्टर जारी होने के कुछ मिनट बाद सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ में प्रतिक्रियाएं आने लगीं. लोगों ने ‘जबरदस्त’, ‘प्रभावशाली’, ‘इंतजार नहीं कर सकते’ जैसी टिप्पणियां की हैं. उत्साहित गुप्ता ने भी ट्वीट करते हुए लिखा,’ धन्यवाद. जज्बा दो नंबर पर ट्रेंड कर रही है.’
पूर्व विश्व सुंदरी पांच साल बाद बडे पर्दे पर लौट रहीं हैं. वह आखिरी बार रितिक रोशन के साथ फिल्म ‘गुजारिश’ में नजर आई थी. इसके बाद कुछ समय तक के लिए ऐश्वर्या ने फिल्मों को अलविदा कह दिया था.
‘जज्बा’ में ऐश्वर्या राय एक वकील के किरदार में नजर आनेवाली हैं. फिल्म में उनके साथ इरफान खान, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, अतुल कुलकर्णी, अभिमन्यु सिंह और चंदन रॉय सान्याल भी दिखाई देंगे. आपको बता दें कि कान्स फिल्मोत्सव में ऐश्वर्या अपनी नन्ही बेटी आराध्या के साथ पहुंची हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










