अनुराग कश्यप और राम गोपाल वर्मा के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2015 5:21 PM
मुंबई : रामगोपाल वर्मा द्वारा ‘बॉम्बे वेलवेट’ को अनुराग कश्यप की ‘आग’ बताये जाने के बाद दोनों ने ट्विटर पर एक-दूसरे पर निशाना साधा. ‘बॉम्बे वेलवेट’ के निर्देशक अनुराग कश्यप फिल्म को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बाद पहले ही यह कह चुके हैं कि उन्हें इस पीरियड फिल्म को बनाने का कोई अफसोस नहीं है. […]
मुंबई : रामगोपाल वर्मा द्वारा ‘बॉम्बे वेलवेट’ को अनुराग कश्यप की ‘आग’ बताये जाने के बाद दोनों ने ट्विटर पर एक-दूसरे पर निशाना साधा. ‘बॉम्बे वेलवेट’ के निर्देशक अनुराग कश्यप फिल्म को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बाद पहले ही यह कह चुके हैं कि उन्हें इस पीरियड फिल्म को बनाने का कोई अफसोस नहीं है.
इसके बाद उनके पूर्व गुरू ने लिखा,’ दर्शकों द्वारा नापसंद किये जाने के बावजूद निर्देशक द्वारा फिल्म का बचाव करना ठीक वैसा ही है जैसे वे किसी लड़की को ये कहें कि मैं खुद को पसंद करता हूं और मुझे कोई फर्क नहीं पडता अगर तुम मुझसे प्यार नहीं करती.’
इस ट्वीट पर किसी तरह की नकारात्मक टिप्पणी करने से बचते हुए कश्यप ने चुटकी लेते हुए वर्मा को लिखा, ‘ सर, मैं आपसे बहुत अधिक प्यार करता हूं. अब वोदका को दूसरी तरफ रखकर सो जाइए. आपकों ढेर सारा चुंबन.’
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रामगोपाल वर्मा ने अनुराग कश्यप को लिखा,’ सर, आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने पीना छोड दिया है….मैं पुरूषों को नहीं चूमता हूं लेकिन मैं भी आपको प्यार करता हूं.’ इसके बाद अनुराग कश्यप ने वर्मा को कॉफी पर आमंत्रित किया. इसके जवाब में सत्या फेम निर्देशक ने सुझाव दिया कि दोनों को करण जौहर के साथ कॉफी का मजा लेना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










