”कान्स ” में ऐश्वर्या ने एली साब का गाउन पहनकर बिखेरा जलवा, देखें वीडियो

पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म महोत्सव में एली साब का शानदार गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा. 41 वर्षीया अभिनेत्री अपने तीन साल की बेटी आराध्या के साथ इस समारोह में शिरकत करने पहुंची हैं. आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय कई सालों से लॉरियाल […]
पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म महोत्सव में एली साब का शानदार गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा. 41 वर्षीया अभिनेत्री अपने तीन साल की बेटी आराध्या के साथ इस समारोह में शिरकत करने पहुंची हैं.
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय कई सालों से लॉरियाल पेरिस की ब्रांड एंबेसेडर के तौर पर कान्स फिल्मोत्सव में हिस्सा ले रही हैं. इस साल वे 14वीं बार रेड कार्पेट पर उतरी हैं. ऐश्वर्या के अलावा कैटरीना कैफ, सोनम कपूर और मल्लिका शेरावत भी कान्स फिल्मोत्सव भी रेड कार्पेट पर उतरी है.
ऐश्वर्या राय जल्द ही आगामी फिल्म ‘जज्बा’ से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं. फिल्म में उन्होंने एक वकील का किरदार निभाया है. ऐश्वर्या के अलावा फिल्म में शाबाना आजमी और इरफान खान भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










