ePaper

''कान्‍स '' में ऐश्‍वर्या ने एली साब का गाउन पहनकर बिखेरा जलवा, देखें वीडियो

Updated at : 18 May 2015 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
''कान्‍स '' में ऐश्‍वर्या ने एली साब का गाउन पहनकर बिखेरा जलवा, देखें वीडियो

पूर्व विश्‍व सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय ने कान्‍स फिल्‍म महोत्‍सव में एली साब का शानदार गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा. 41 वर्षीया अभिनेत्री अपने तीन साल की बेटी आराध्‍या के साथ इस समारोह में शिरकत करने पहुंची हैं. आपको बता दें कि ऐश्‍वर्या राय कई सालों से लॉरियाल […]

विज्ञापन

पूर्व विश्‍व सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय ने कान्‍स फिल्‍म महोत्‍सव में एली साब का शानदार गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा. 41 वर्षीया अभिनेत्री अपने तीन साल की बेटी आराध्‍या के साथ इस समारोह में शिरकत करने पहुंची हैं.

आपको बता दें कि ऐश्‍वर्या राय कई सालों से लॉरियाल पेरिस की ब्रांड एंबेसेडर के तौर पर कान्‍स फिल्‍मोत्‍सव में हिस्‍सा ले रही हैं. इस साल वे 14वीं बार रेड कार्पेट पर उतरी हैं. ऐश्‍वर्या के अलावा कैटरीना कैफ, सोनम कपूर और मल्लिका शेरावत भी कान्‍स फिल्‍मोत्‍सव भी रेड कार्पेट पर उतरी है.

ऐश्‍वर्या राय जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘जज्‍बा’ से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं. फिल्‍म में उन्‍होंने एक वकील का किरदार निभाया है. ऐश्‍वर्या के अलावा फिल्‍म में शाबाना आजमी और इरफान खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola