कान्स फिल्मोत्सव में शामिल होंगी मल्लिका शेरावत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2015 4:24 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत कान्स इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं. इस बात की जानकारी खुद मल्लिका ने सोशल मीडिया पर दी है. कान्स में शामिल होने के लिए मल्लिका खासा उत्साहित नजर आ रही हैं. कान्स फिल्मोत्सव 13 मई से 24 मई तक आयोजित होगा. मल्लिका ने ट्विटर […]
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत कान्स इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं. इस बात की जानकारी खुद मल्लिका ने सोशल मीडिया पर दी है. कान्स में शामिल होने के लिए मल्लिका खासा उत्साहित नजर आ रही हैं.
कान्स फिल्मोत्सव 13 मई से 24 मई तक आयोजित होगा. मल्लिका ने ट्विटर पर लिखा, ‘फिक्की द्वारा 68वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित किए जाने पर बेहद खुश हूं. मल्लिका कान्स में.’
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा,’ कान्स, मैं आ रही हूं.’ मल्लिका हाल ही में फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ में नजर आई थी. फिल्म में उनके अलावा ओमपुरी, आशुतोष राणा जैसे कई दिग्गज कलाकार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










