सलमान की फिल्‍म ”बजरंगी भाईजान” की शूटिंग दोबारा शुरू, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
सलमान की फिल्‍म ”बजरंगी भाईजान” की शूटिंग दोबारा शुरू, देखें वीडियो

श्रीनगर : फिल्म अभिनेता सलमान खान ने ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के अंतिम चरण की शूटिंग शुरूकर दी है. वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में मुंबई की एक सत्र अदालत ने 49 वर्षीय सलमान को पांच साल जेल की सजा सुनायी गयी थी, जिसे बाद बम्बई उच्च न्यायालय ने […]

विज्ञापन

श्रीनगर : फिल्म अभिनेता सलमान खान ने ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के अंतिम चरण की शूटिंग शुरूकर दी है. वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में मुंबई की एक सत्र अदालत ने 49 वर्षीय सलमान को पांच साल जेल की सजा सुनायी गयी थी, जिसे बाद बम्बई उच्च न्यायालय ने इस सजा को निलंबित कर दिया था.

सलमान पांच दिनों तक घाटी में शूटिंग करेंगे. निर्देशक कबीर खान ने अपने ट्विटर पेज पर इसकी जानकारी दी है. कबीर ने ट्वीट किया है कि सलमान खान वापस कश्मीर लौट आए हैं. बजरंगी भाईजान की अंतिम पांच दिनों की शूटिंग शेष है.

एक्शन और रोमांस पर आधारित इस फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर नजर आयेंगी. इससे पहले दोनों ‘बॉडीगार्ड’, ‘क्योंकि’ और ‘मैं और मिसेज खन्ना’ में साथ नजर आए थे. ‘बजरंगी भाईजान’ के लिए पिछले साल तीन नवंबर को नई दिल्ली में काम शुरूहुआ था. उन्होंने राजस्थान के झुनझुनू जिले में स्कूली छात्रों के साथ फिल्म की शूटिंग की.

2012 में आयी ‘एक था टाइगर’ के बाद सलमान और कबीर एक बार फिर ‘बजरंगी भाईजान’ में साथ काम कर रहे हैं. कश्मीर में शूटिंग के बाद उम्मीद है कि सलमान खान सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के सेट पर वापस जायेंगे. फिल्‍म में सलमान के आपोजिट सोनम कपूर होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola