श्यामक डावर के छात्रों ने लगाया यौन शोषण का आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वैंकुवरः बॉलीवुड के मशहूर करियोग्राफर श्यामक डावर पर कनाडा में गंभीर आरोप लगाये हैं. उनके छात्रों ने श्यामक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. दूसरी तरफ श्यामक इन आरोपों से इनकार कर रहे हैं. जिन छात्रों ने श्यामक पर आरोप लगाया है वह उनके पूर्व छात्र हैं छात्रों का नाम पर्सी श्राफ और जिम्मी […]
विज्ञापन
वैंकुवरः बॉलीवुड के मशहूर करियोग्राफर श्यामक डावर पर कनाडा में गंभीर आरोप लगाये हैं. उनके छात्रों ने श्यामक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. दूसरी तरफ श्यामक इन आरोपों से इनकार कर रहे हैं. जिन छात्रों ने श्यामक पर आरोप लगाया है वह उनके पूर्व छात्र हैं छात्रों का नाम पर्सी श्राफ और जिम्मी मिस्त्री है.
श्यामक ने जहां इन आरोपों से इनकार किया वही छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपना पक्ष मजबूती से अदालत के सामने रखने की बात कही है. छात्रों ने अपनी याचिका में श्याम पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं इसमें कहा गया है कि श्याम उन्हें भद्दे इशारे करते थे, इतना ही नहीं गलत तरीके से छूने और साथ नहाने के लिए मजबूर करने का भी आरोप इस याचिका मे लगाया गया है.
इस याचिका में कई ऐसी बातें कही गयी है जिसमें अगर सत्यता पायी गयी तो श्यामक को सजा भी हो सकती है. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक श्यामक डावर एक जाना पहचाना नाम है. वह एक शानदार कोरियोग्राफर हैं और कई बड़े बॉलीवुड सितारों को अपने इशारे पर नजा चुके हैं. इतना ही नहीं उन्होंने कई अवार्ड भी जीते हैं. इस तरह के आरोप से श्यामक डावर की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










