सलमान खान की फिल्म ''बजरंगी भाईजान'' का ट्रेलर 22 मई को होगा रिलीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2015 4:42 PM
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को हिट एंड रन मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है. सलमान के फैंस के लिए यह एक खुशखबरी है, वहीं दूसरी अच्छी खबर यह है कि दबंग खान की आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का ट्रेलर 22 मई को रिलीज किया जायेगा. इसफिल्ममें सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को हिट एंड रन मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है. सलमान के फैंस के लिए यह एक खुशखबरी है, वहीं दूसरी अच्छी खबर यह है कि दबंग खान की आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का ट्रेलर 22 मई को रिलीज किया जायेगा.
इसफिल्ममें सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहे हैं. वहीं सलमान इस फिल्म की शूटिंग को लेकर कश्मीर में थे लेकिन कोर्ट में सुनवाई के लिए सलमान शूटिंग छोड़कर आये थे.
इस फिल्म के अलावा सलमान आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी नजर आयेंगे. फिल्म में सोनम कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं.फिल्ममें सलमान डबल रोल में दिखाई देंगे. फिल्म में सलमान अपनी ‘दबंग’ छवि से बाहर निकलकर ‘प्रेम’ अवतार में नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










