''पीकू'' के कलाकारों के साथ फिर से काम करना चाहते हैं सुजीत सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2015 5:11 PM
नयी दिल्ली : फिल्म निर्देशक सुजीत सरकार की आगामी फिल्म ‘पीकू’ में महानायक अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं सुजीत का कहना है कि वे दोबारा इन तीनों कलाकारों के साथ काम करना चाहते हैं. उनका तीनों कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा. सुजीत ने […]
नयी दिल्ली : फिल्म निर्देशक सुजीत सरकार की आगामी फिल्म ‘पीकू’ में महानायक अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं सुजीत का कहना है कि वे दोबारा इन तीनों कलाकारों के साथ काम करना चाहते हैं. उनका तीनों कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा.
सुजीत ने कहा कि यह ना सिर्फ अभिनेताओं के लिहाज से बल्कि ‘पीकू’ की कहानी के हिसाब से भी दूसरी फिल्म की काफी संभावना है. सुजीत ने बताया,’ मैं इन तीनों अभिनेताओं के साथ कुछ और फिल्में करना चाहता हूं. मुझे उनसे प्यार है. मैं केवल दीपिका, बच्चन और इरफान के साथ थोडा और प्रयोग करना चाहता हूं, वे सभी अद्भुद अभिनेता हैं.’
उन्होंने कहा, ‘मैं कामना करता हूं कि ‘पीकू’ कभी समाप्त ना हो और हमें अधिक से अधिक पटकथा तैयार करनी चाहिए. मैं ‘पीकू’ की अगली कडी तैयार करना पसंद करुंगा क्योंकि फिल्म में उनके रिश्तों से मुझे प्यार है. इसे जारी रखने में मुझे अच्छा लगेगा. एक कहानी है…’
अभी तक चार फिल्मों का निर्देशन कर चुके सुजीत की फिल्म ‘पीकू’ इस शुक्रवार को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हो रही है. सुजीत को लगता है कि अपने नये फिल्म के निर्माण के साथ वह और अधिक परिपक्व हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










