''बॉम्बे वेलवेट'' के प्रचार के दौरान पत्रकारों संग थिरके रणबीर-अनुष्का

पणजी : आने वाली फिल्म ‘बाम्बे वेलवेट’ के प्रचार के दौरान यहां अभिनेता रणवीर कपूर का अलग अंदाज देखने को मिला और उन्होंने पत्रकारों के साथ नृत्य किया. फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप, अभिनेता अनुष्का शर्मा और करण जौहर के साथ रणवीर अचानक से संवाददाताओं के बीच आ गये और उनके साथ नृत्य किया. प्रदर्शन […]
पणजी : आने वाली फिल्म ‘बाम्बे वेलवेट’ के प्रचार के दौरान यहां अभिनेता रणवीर कपूर का अलग अंदाज देखने को मिला और उन्होंने पत्रकारों के साथ नृत्य किया. फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप, अभिनेता अनुष्का शर्मा और करण जौहर के साथ रणवीर अचानक से संवाददाताओं के बीच आ गये और उनके साथ नृत्य किया.
प्रदर्शन के दौरान एक समय रणवीर ने अपनी शर्ट उतार ली और रात में 32 वर्षीय अभिनेता के साथ हर कोई मस्ती करते नजर आया. संगीतकार अमित त्रिवेदी और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य की मेजबानी में वहां उपस्थित लोगों ने गायिका नीति मोहन की गायिकी पर डांस किया.
अनुष्का के चरित्र रोजी के लिए अपनी आवाज देने वाली नीति मोहन ने अपनी सुमधुर आवाज में ‘मोहब्बत बुरी बीमारी’, ‘नाक पे गुस्सा’, ‘बहरुपिया’ और ‘सयलविया’ जैसे गीतों की प्रस्तुति दी.
बाद में अनुष्का ने भी ‘धमाम धमाम’ गीत पर नृत्य किया. गीत की गायिकी शुरू करने से पहले नीति ने कहा कि उनके किसी भी गीत को पहले इतना पसंद नहीं किया गया.
फैंटम फिल्म्स के विक्रमादित्य मोटवानी, बहल और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने ‘बॉम्बे वेलवेट’ फिल्म का निर्माण किया है और यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में आएगी. गोवा में फिल्म से जुडे सभी कलाकार उपस्थित थे जहां देशभर के संवाददाताओं को फिल्म प्रचार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




