''बाहुबली'' का हिंदी रीमेक बनायेंगे करण जौहर

मुंबई :फिल्म निर्माता करण जौहर मूल रुप से तेलुगू और तमिल में बनी आगामी फिल्म ‘बाहुबली को’ हिंदी में बनायेंगे. इस फिल्म को तेलुगू निर्देशक एस एस राजामौली ने बनाया है और यह 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. 42 वर्षीय जौहर ने ट्वीट किया कि 10 जुलाई, 2015 को रिलीज हो रही […]
मुंबई :फिल्म निर्माता करण जौहर मूल रुप से तेलुगू और तमिल में बनी आगामी फिल्म ‘बाहुबली को’ हिंदी में बनायेंगे. इस फिल्म को तेलुगू निर्देशक एस एस राजामौली ने बनाया है और यह 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही है.
42 वर्षीय जौहर ने ट्वीट किया कि 10 जुलाई, 2015 को रिलीज हो रही एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली को हिंदी रीमेक में बनाने में गर्व और सम्मानित महसूस कर रहा हूं.
राजामौली ने इस कार्य के लिए फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के निर्देशक का स्वागत किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि करण जौहर के साथ जुडने पर खुश हूं जो कि ‘बाहुबली’ को हिंदी में रीमेक बनाने जा रहे हैं.फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबती, अुनष्का शेट्टी और फिल्म ‘हमशक्ल’ की अभिनेत्री तमन्ना मुख्य भूमिका में दिखेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




