अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट के सरप्राइज पैकेज हैं ”विराट कोहली”

अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट मई में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ लीड रोल में रणबीर कपूर हैं, जबकि विलेन हैं करण जौहर. हालांकि अनुराग कश्यप ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि फिल्म में विराट कोहली हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि विराट कोहली […]
अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट मई में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ लीड रोल में रणबीर कपूर हैं, जबकि विलेन हैं करण जौहर. हालांकि अनुराग कश्यप ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि फिल्म में विराट कोहली हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि विराट कोहली को सरप्राइज पैकेज के रूप में रखा गया है, जो दर्शकों को फिल्म के दौरान ही देखने को मिलेगा.
हालांकि विश्वकप में भारत की हार के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर बहुत आपत्तिजनक टिप्पणियां की गयी थी, लेकिन इसके बाद इन दोनों का रिश्ता और मजबूत हुआ है और विराट कोहली ने तो यहां तक कह दिया है कि अनुष्का उनकी जिंदगी हैं, जिसके लिए वे जान भी दे सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










