दीपिका पादुकोण बोलीं, मैंने कभी भी असुरक्षा महसूस नहीं की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2015 11:14 AM
नयी दिल्ली : स्टारडम की दौड में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की यात्रा भले ही धीमी और स्थिर रही लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें अपने कॅरियर को लेकर कभी असुरक्षा की भावना महसूस नहीं हुई. वे जल्द ही फिल्म ‘पीकू’ में नजर आयेंगी. फिल्म ‘पीकू’ का निर्देशन सुजित सरकार ने किया है. 29 […]
नयी दिल्ली : स्टारडम की दौड में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की यात्रा भले ही धीमी और स्थिर रही लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें अपने कॅरियर को लेकर कभी असुरक्षा की भावना महसूस नहीं हुई. वे जल्द ही फिल्म ‘पीकू’ में नजर आयेंगी.
फिल्म ‘पीकू’ का निर्देशन सुजित सरकार ने किया है. 29 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि वह हमेशा से ही अपने पेशेवर कमियों की जगह पर अपनी व्यक्तिगत कमियों को लेकर चिंतित रही है. फिल्म में दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन और इरफान खान मुख्य भूमिकाओं में होंगे.
दीपिका ने बताया, ‘ शुरु में मुझे कभी भी असुरक्षा की भावना नहीं रही और अब भी मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हैं. या फिर मैं यह कह सकती हूं कि जब मैंने इसे (कॅरियर) शुरु किया था तब संभवत: मुझमें जो असुरक्षा थी और अभी भी यह मुझमें बरकरार है. इस अर्थ में कहें तो कुछ भी बदला नहीं है.’
अभिनेत्री ने कहा कि हर किसी अपनी चिंताओं और असुरक्षा की भावना से निपटना होता है. लेकिन इसका मेरे कॅरियर से कुछ लेना देना नहीं है. अभिनेत्री ने बीते दो साल में ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘ये जवानी है दिवानी’, ‘राम लीला’ जैसी एक के बाद एक हिट फिल्में दी हैं.
‘कॉकटेल’ की स्टार बॉलीवुड के मौजूदा दौर का आनंद ले रही हैं क्योंकि वे ऐसी फिल्मों का हिस्सा बन रही हैं जो विषय और अभिनय के मामले में प्रमुख है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










