आप की रैली में किसान की मौत से दुखी है अक्षय कुमार

नोएडा: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की रैली में हाल में किसान गजेन्द्र सिंह की आत्महत्या को ‘‘बेहद निराशाजनक’’ मानते हैं. उनका कहना है कि हम लोगों ने ‘‘जय जवान जय किसान’’ के नारे से ‘किसान’ को भुला दिया है. अक्षय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हाल में एक किसान […]
नोएडा: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की रैली में हाल में किसान गजेन्द्र सिंह की आत्महत्या को ‘‘बेहद निराशाजनक’’ मानते हैं. उनका कहना है कि हम लोगों ने ‘‘जय जवान जय किसान’’ के नारे से ‘किसान’ को भुला दिया है.
अक्षय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हाल में एक किसान द्वारा की गई आत्महत्या बहुत दु:खद और बेहद निराशाजनक है..हमने ‘जय जवान जय किसान’ ��ुना है, लेकिन अब मैं महसूस करता हूं कि इस प्रसिद्ध नारे से ‘किसान’ को बाहर कर दिया गया है.’’अक्षय यहां अपनी आने वाली फिल्म ‘‘गब्बर इज बैक’’ के प्रमोशन के लिए आए थे जो देश में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










