ePaper

आप की रैली में किसान की मौत से दुखी है अक्षय कुमार

Updated at : 24 Apr 2015 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
आप की रैली में किसान की मौत से दुखी है अक्षय कुमार

नोएडा: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की रैली में हाल में किसान गजेन्द्र सिंह की आत्महत्या को ‘‘बेहद निराशाजनक’’ मानते हैं. उनका कहना है कि हम लोगों ने ‘‘जय जवान जय किसान’’ के नारे से ‘किसान’ को भुला दिया है. अक्षय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हाल में एक किसान […]

विज्ञापन

नोएडा: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की रैली में हाल में किसान गजेन्द्र सिंह की आत्महत्या को ‘‘बेहद निराशाजनक’’ मानते हैं. उनका कहना है कि हम लोगों ने ‘‘जय जवान जय किसान’’ के नारे से ‘किसान’ को भुला दिया है.

अक्षय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हाल में एक किसान द्वारा की गई आत्महत्या बहुत दु:खद और बेहद निराशाजनक है..हमने ‘जय जवान जय किसान’ सुना है, लेकिन अब मैं महसूस करता हूं कि इस प्रसिद्ध नारे से ‘किसान’ को बाहर कर दिया गया है.’’अक्षय यहां अपनी आने वाली फिल्म ‘‘गब्बर इज बैक’’ के प्रमोशन के लिए आए थे जो देश में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola