अभिषेक-ऐश्वर्या के 8 साल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2015 10:55 AM
बॉलीवुड के ‘सक्सेस कपल’ अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय आज अपनी 8वीं सालगिरह मना रहे हैं. मिस वर्ल्ड रह चुके ऐश्वर्या की शादी अभिषेक से 20 अप्रैल 2007 में हुई थी. जूनियर बच्चन, ऐश्वर्या के करीब तब आये जब दोनों फिल्म ‘उमराव जान’ की शूटिंग कर रहे थे. दोनों कलाकारों ने इस फिल्म के अलावा […]
बॉलीवुड के ‘सक्सेस कपल’ अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय आज अपनी 8वीं सालगिरह मना रहे हैं. मिस वर्ल्ड रह चुके ऐश्वर्या की शादी अभिषेक से 20 अप्रैल 2007 में हुई थी. जूनियर बच्चन, ऐश्वर्या के करीब तब आये जब दोनों फिल्म ‘उमराव जान’ की शूटिंग कर रहे थे.
दोनों कलाकारों ने इस फिल्म के अलावा भी फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘गुरु’, ‘कुछ न कहो’ और ‘धूम 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया . दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पर्दे पर भी खासा पसंद किया था. दोनों की बॉलीवुड की सफल जोड़ी में से एक मानी जाती है.

अभिषेक ने वर्ष 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. वहीं ऐश्वर्या ने फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन उन्हें सफलता मिला फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से. इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

ऐश्वर्या-अभिषेक की जिदंगी में 16 नवंबर 2011 को एक नन्ही सी परी अराध्या बच्चन का जन्म हुआ. अराध्या के आने से दादा अमिताभ बच्चन और दादी जया बच्चन दोनों बेहद खुश हुए. वर्ष 2009 में दोनों ‘द ओप्रा विनफ्रे शो’ में शिरकत की थी. अभि-ऐश के साथ अराध्या भी इस मंच पर नजर आई थी.

सोमवार को #8YearsOfAbhiAish ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा और फैंस ने अपने फेवरेट कपल को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी और दोनों की कई क्यूट तस्वीरें भी शेयर की. फिलहाल ऐश्वर्या अपनी आगामी फिल्म ‘जज्बा’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. एश्वर्या लंबे समय बाद दोबारा बड़े पर्दे पर इंट्री करने जा रही है. वहीं दूसर ओर अभिषेक भी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का सीक्वल लिख रहे हैं.
हमारी ओर से भी अभि-ऐश को शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










