अमिताभ बोले, आराध्या बहुत सारे सवालों के साथ बिना रूके करती है बातें

मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनकी तीन वर्ष की पोती अराध्या एक जिज्ञासु बच्ची है और इस उम्र के लिहाज से काफी समझदार है. अराध्या स्टार जोडी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी है. अत्यधिक स्नेह करने वाले 72 वर्षीय दादा जी का कहना है कि वह उसके साथ रहना […]
मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनकी तीन वर्ष की पोती अराध्या एक जिज्ञासु बच्ची है और इस उम्र के लिहाज से काफी समझदार है. अराध्या स्टार जोडी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी है.
अत्यधिक स्नेह करने वाले 72 वर्षीय दादा जी का कहना है कि वह उसके साथ रहना और उसकी बनी बनायी कहानियों को सुनना पसंद करते हैं. बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘ वह समय के साथ समझदार हो गयी है औरआराध्या बहुत सारे सवालों के साथ बिना रूके बात करती है. उसके साथ रहने का यह सबसे अच्छा समय है.’
उन्होंने लिखा, ‘ उसकी बनी बनायी कहानियां, स्थितियों के अनुसार उसका परिहास , उसके दोस्त, उसका परिवार, उसके खिलौने और उसका घर…..इस बडी और बूरी दुनिया से उनका संपर्क होने से पहले ये उनके जिंदगी के खुशियों से भरे दिन.’ अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी वर्ष 2007 में हुयी थी और अराध्या का जन्म वर्ष 2011 में हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




