ePaper

राखी सावंत चाहती हैं, मडोना और जेनिफर लोपेज से हो तुलना

Updated at : 17 Apr 2015 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
राखी सावंत चाहती हैं, मडोना और जेनिफर लोपेज से हो तुलना

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत हमेशा अपने बड़बोलेपन के कारण सुर्खियों में रहती हैं. इस बार उन्‍होंने सनी लियोन को लेकर बयान दिया है. उनका कहना है कि उनकी तुलना सनी लियोन से न करें क्‍योंकि उन्‍होंने दर्शकों के बीच जगह अपने परफॉरमेंस से बनाई है. राखी ने यह बातें एक वीडियो शूट के दौरान कही. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत हमेशा अपने बड़बोलेपन के कारण सुर्खियों में रहती हैं. इस बार उन्‍होंने सनी लियोन को लेकर बयान दिया है. उनका कहना है कि उनकी तुलना सनी लियोन से न करें क्‍योंकि उन्‍होंने दर्शकों के बीच जगह अपने परफॉरमेंस से बनाई है. राखी ने यह बातें एक वीडियो शूट के दौरान कही.

कुछ पत्रकारों ने राखी से पूछा कि क्‍या उनका आनेवाला यह गाना सनी लियोन के गाने को टक्‍कर दे सकता है ? इस सवाल का जवाब देते हुए राखी ने कहा कि,’ मेरी तुलना सनी लियोन से न करें. मैंने दर्शकों के दिलों में अपने काम के बल पर जगह बनाई है.’

राखी ने आगे कहा कि,’ मैंने अपने परफॉरमेंस, डांस, रियेलिटी शो करके दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है. मैंने कोई एडल्‍ट फिल्‍म नहीं की है और न ही उपलब्धि पाने के लिए कुछ ऐसा काम किया है. आप समझ रहे होगे मैं क्‍या कहना चाहती हूं.’

सनी लियोन की फिल्‍म ‘एक पहेली लीला’ हाल ही में रिलीज हुई है. वहीं खबरों के अनुसार फिल्‍म ने पांच दिनों में लगभग 20 करोड़ की कमाई कर ली है. दर्शकों ने फिल्‍म को खासा पसंद किया है. वहीं फिल्‍म के निर्देशक बॉबी खान पहले ही सनी की तारीफ कर चुके हैं.

वहीं दूसरी तरफ राखी को यह बात पसंद नहीं आई कि उनकी तुलना कोई सनी लियोन से करें. राखी का कहना है कि,’ अगर मेरी तुलना करनी ही है तो इंटरनेशनल सेलीब्रिटी जेनिफर लोपेज और मडोना से करें.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola