साहसी फिल्‍म है ‘मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ’ : अमिताभ बच्‍चन

Updated at : 11 Apr 2015 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
साहसी फिल्‍म है ‘मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ’ : अमिताभ बच्‍चन

नयी दिल्ली: कल्‍की कोचलीन अभिनित फिल्‍म ‘मार्गरीटा, विद अ स्ट्रॉ’ मेगास्टार अमिताभ को काफी पसंद आयी है. बच्चन ने कल्कि कोचलीन की प्रशंसा करते हुए इसे एक ‘साहसी’ फिल्म बताया है. अमिताभ और उनकी अदाकारा-नेता पत्नी जया ने कल शाम फिल्म की स्क्रीनिंग में शिरकत की. 72 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर सोनाली बोस की […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली: कल्‍की कोचलीन अभिनित फिल्‍म ‘मार्गरीटा, विद अ स्ट्रॉ’ मेगास्टार अमिताभ को काफी पसंद आयी है. बच्चन ने कल्कि कोचलीन की प्रशंसा करते हुए इसे एक ‘साहसी’ फिल्म बताया है. अमिताभ और उनकी अदाकारा-नेता पत्नी जया ने कल शाम फिल्म की स्क्रीनिंग में शिरकत की.

72 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर सोनाली बोस की इस फिल्म की तारीफ की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘मार्गरीटा, विद अ स्ट्रॉ की स्क्रीनिंग, दिल को छू लेने वाला अभिनय और मूल पटकथा वाली एक साहसी फिल्म.’
अमिताभ को पद्म विभूषण से नवाजा गया है. इसी सिलसिले में यह स्टार जोडी राजधानी आयी हुई थी. भतीजी नैना और अदाकार कुणाल कपूर की शादी के आज होने वाले रिसेप्शन के लिए दोनों कुछ और समय तक यहां रुके हैं. अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर इस बारे में लिखा है.
उन्होंने लिखा है ‘परिवार में शादी के मौके ने कई पुराने दोस्तों को मिला दिया. उन्‍हें देखे हुए कितना वक्त गुजर गया था. अचानक आपको लगता है कि इन वर्षों में क्या कुछ हुआ. जैसे लोग थे. मेरे लिए वे बिल्कुल नहीं बदले हैं.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola