ePaper

जानें, आखिर क्यों रो पड़े आमिर खान

Updated at : 11 Apr 2015 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, आखिर क्यों रो पड़े आमिर खान

नयी दिल्ली : अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने कहा है कि वैसे तो सुपरस्टार आमिर खान को उनकी पत्नी किरण राव ने उनकी फिल्म मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ देखने के लिए बाध्य किया लेकिन जब आमिर ने फिल्म देखी तो वे अपने आंसू नहीं रोक पाए. कल्कि (31) पीके स्टार से मिली सराहना से बहुत खुश […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने कहा है कि वैसे तो सुपरस्टार आमिर खान को उनकी पत्नी किरण राव ने उनकी फिल्म मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ देखने के लिए बाध्य किया लेकिन जब आमिर ने फिल्म देखी तो वे अपने आंसू नहीं रोक पाए.

कल्कि (31) पीके स्टार से मिली सराहना से बहुत खुश हैं. उन्होंने यहां फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर संवाददाताओं से कहा, आमिर को फिल्म पसंद आयी. वह फिल्म देखकर रो पडे. मेरे बगल में बैठकर उनका मुझसे यह कहना सपने जैसा है कि कल्कि, मैं लोगों को इस फिल्म को देखने के लिए प्रेरित करने की खातिर क्या कर सकता हूं. यह शानदार है.

उन्होंने कहा, किरण ने पहले यह देखा और उनसे कहा, आपको यह फिल्म जरुर देखनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि इस फिल्म में कौन सी बडी बात है. लेकिन जब उन्होंने फिल्म देखी तो वह रो पडे. अभिनेत्री ने कहा कि वह इस बात से रोमांचित हैं कि जिस फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सवों में वाहवाही हासिल की उसे अब भारतीय दर्शक भी देखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola