ePaper

करन जौहर ने ''झलक...'' को कहा अलविदा

Updated at : 08 Apr 2015 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
करन जौहर ने ''झलक...'' को कहा अलविदा

टीवी का रियेलिटी डांस शो ‘झलक दिखला जा’ से निर्माता-निर्देशक करन जौहर ने पल्‍ला झाड़ लिया है. इसबार वे इस शो के जज नहीं होंगे. फिलहाल करन ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के छठे सीजन को जज कर रहे हैं. इसके अलावा भी वे कई प्रोजेक्‍ट्स में काम कर रहे हैं. इसलिए शायद उन्‍होंने इस शो से […]

विज्ञापन

टीवी का रियेलिटी डांस शो ‘झलक दिखला जा’ से निर्माता-निर्देशक करन जौहर ने पल्‍ला झाड़ लिया है. इसबार वे इस शो के जज नहीं होंगे. फिलहाल करन ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के छठे सीजन को जज कर रहे हैं. इसके अलावा भी वे कई प्रोजेक्‍ट्स में काम कर रहे हैं. इसलिए शायद उन्‍होंने इस शो से किनारा कर‍ लिया है.

खबरें आ रही है कि शो के निर्माताओं ने माधुरी दीक्षित, करण जौहर और रेमो डिसूजा से संपर्क साधा था. वहीं शो के लिए शिल्‍पा शेट्टी से भी बात की जा रही है. शिल्‍पा ने तो जज बनने के लिए हामी भर दी लेकिन करन ने शो को अलविदा कर दिया. इस शो में पहले की ही तरह तीन जज नजर आयेंगे.

फिलहाल करन अपनी आगामी फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में करन ने विलेन की भूमिका निभाई है. फिल्‍म में रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा ने भी लीड रोल निभाया है. इस फिल्‍म को लेकर करन खासा उत्‍साहित हैं और फिल्‍म को लेकर बेहद गंभीर भी. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है और दर्शकों को पसंद भी आया है.

इसके बाद वो अपनी अगली फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ को लेकर व्‍यस्‍त होनेवाले हैं. इस फिल्‍म में भी रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आयेंगे. यह फिल्‍म अगले साल रिलीज होगी. ऐसे में ‘झलक दिखला जा’ के लिए समय निकालना करन के लिए मुश्किल हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola