किंग खान मैडम तुसाद में कर रहे हैं ''फैन'' की शूटिंग, देखें वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने लंदन के प्रसिद्ध मैडम तुसाद संग्रहालय में अपनी आने वाली फिल्म ‘फैन’ के एक दृश्य की शूटिंग की. यहां शाहरुख खान का भी मोम का पुतला रखा हुआ है. फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा हैं. आपको बता दें कि यह बॉलीवुड की पहली फिल्म है, जिसकी शूटिंग […]
मुंबई : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने लंदन के प्रसिद्ध मैडम तुसाद संग्रहालय में अपनी आने वाली फिल्म ‘फैन’ के एक दृश्य की शूटिंग की. यहां शाहरुख खान का भी मोम का पुतला रखा हुआ है. फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा हैं.
आपको बता दें कि यह बॉलीवुड की पहली फिल्म है, जिसकी शूटिंग मैडम तुसाद संग्रहालय में की गयी है. शाहरुख खान ने ट्वीट कर संग्रहालय के अधिकारियों को धन्यवाद कहा. शाहरुख ने कहा कि हमारे सभी साथियों के साथ फिल्म ‘फैन’ की शूटिंग की अनुमति देने के लिए धन्यवाद मैडम तुसाद.
शाहरुख खान के अलावा इस संग्रहालय में कटरीना कैफ, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित-नेने का भी मोम का पुतला लगा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




