मिस्र में अमिताभ को डॉक्टरेट की उपाधि...

Updated at : 02 Apr 2015 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
मिस्र में अमिताभ को डॉक्टरेट की उपाधि...

काहिरा : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन इनदिनों तीन दिन के दौरे पर मिस्र में हैं. यहां उन्‍हें सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रतिष्ठित एकेडमी ऑफ आर्ट्स ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी. उन्‍होंने अपने करियर के दौरान कई सारी हिट फिल्‍में दी है. 72 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्हें डॉक्टरेट दिया […]

विज्ञापन

काहिरा : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन इनदिनों तीन दिन के दौरे पर मिस्र में हैं. यहां उन्‍हें सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रतिष्ठित एकेडमी ऑफ आर्ट्स ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी. उन्‍होंने अपने करियर के दौरान कई सारी हिट फिल्‍में दी है.

72 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्हें डॉक्टरेट दिया जाना इस बात का संकेत है कि भारतीय सिनेमा और उसकी विभिन्न तकनीकों का प्रसार भारतीय सीमा के बाहर भी हुआ है. अभिनेता ने गीजा के सैयद दरवेश हॉल में आयोजित समारोह में कहा,’ संस्कृति किसी देश का सॉफ्ट पॉवर होती है और इसका इस्तेमाल दुश्मनों को दोस्त बनाने के लिए किया जाना चाहिए.’

उन्होंने कहा,’ मिस्र और मिस्र के लोग हमेशा से मेरे प्रिय मित्र रहे हैं और मेरे पूरे जीवनकाल में ऐसे ही बने रहेंगे.’ हॉल के प्रवेश द्वार पर मिस्र के लोक नृत्य की प्रस्तुति के साथ अमिताभ का स्वागत किया गया. एकेडमी के छात्रों ने यह प्रस्तुति दी.

एकेडमी ऑफ ऑर्ट्स के प्रमुख अहलाम यूनुस ने कहा,’ अकेडमी ऑफ आर्ट्स ने पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय कलाकार को डॉक्टरेट की उपाधि दी है.’ उन्‍होंने साथ ही कहा कि अमिताभ का कला एवं मानवता पर एक बडा प्रभाव है. बिग बी जल्‍द ही फिल्‍म ‘पीकू’ में नजर आयेंगे. फिल्‍म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola