ePaper

''बाबाजी का ठुल्‍लु'' कह दर्शकों के दिलों में छा गये बथडे बॉय कपिल

Updated at : 02 Apr 2015 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
''बाबाजी का ठुल्‍लु'' कह दर्शकों के दिलों में छा गये बथडे बॉय कपिल

हंसने और गुदगुदाने की बात हो और जानेमाने कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम न आये ऐसा कैसे हो सकता है. आज कपिल अपना 34वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. उनका जन्‍म 2 अप्रैल 1981 को हुआ था. वे एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक बहुत अच्‍छे गायक भी है. उन्‍होंने टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ […]

विज्ञापन

हंसने और गुदगुदाने की बात हो और जानेमाने कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम न आये ऐसा कैसे हो सकता है. आज कपिल अपना 34वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. उनका जन्‍म 2 अप्रैल 1981 को हुआ था. वे एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक बहुत अच्‍छे गायक भी है. उन्‍होंने टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है.

आपको बता दें कि फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी की सूची में कपिल जा नाम 93 वां स्थान पर आता था, लेकिन 2014 में उनका नाम 33 वां स्थान पर आ गया है. कपिल के शो ‘कॉमेडी नाइट्स’ को दर्शक बेहद पसंद करते हैं. इस शो में कई बड़े-बड़े कलाकार आकर अपने फिल्‍मों का प्रमोशन करते हैं. साथ ही इस शो में खेल से जुडें सेलीब्रिटी भी हिस्‍सा लेते हैं.

फिल्म में गायेंगे कपिल

अपने कार्यक्रम ‘कॉमेडी नाइट्स’ में कई बार अपनी गायन क्षमता का परिचय दे चुके कपिल अब एक हिन्दी फिल्म में गाना गाने की तैयारी कर रहे हैं. कपिल पंजाबी गायक डॉ जीयस के साथ गाना गायेंगे.

कपिल ने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी और लिखा कि,’ अपने तरह के इकलौते डॉ जीयस के साथ अपना पहला बॉलीवुड गाना रिकार्ड कर रहा हूं, उम्मीद है यह आपको पसंद आएगा…बम बम बम.’

कपिल की ‘किस किसको प्‍यार करूं’

बहुप्रतिभाशाली कलाकार अब्बास-मस्तान की फिल्म ‘किस किसको प्यार करुं’ से बॉलीवुड फिल्‍मों में डेब्‍यू करने जा रहे हैं. इस फिल्‍म को लेकर कपिल बेहद उत्‍साहित हैं. फिल्‍म में कपिल एक सीईओ की भूमिका अदा करेंगे.

कपिल ने फिल्‍म के बारे में कहा था कि,’ दर्शकों को यह फिल्‍म पसंद आयेगी. फिल्‍म के कॉमेडी सीन शूट करने में बेहद मजा आया. कॉमेडी सीन में मैं ज्‍यादा सहज था. यह फिल्म साल के आखिर में रिलीज होने की उम्मीद है. खैर कपिल इस साल अपने फैंस को फिल्‍म के साथ अपने गानों का भी तोहफा देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola