देव पटेल के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर गुस्से में हैं नरगिस फाखरी

बॉलीवुड की गलियों में आये दिन किसी ने किसी सेलीब्रिटी की लिंकअप की खबरें सुर्खियों में बनी रहती है. इनदिनों ऐसी अफवाहों का सामना बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी कर रही हैं. भारतवंशी ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल के साथ आजकल उनके डेट अफवाहें जोरों पर हैं. नरगिस इस बात को लेकर नाराज है और उन्होंने ट्विटर […]
बॉलीवुड की गलियों में आये दिन किसी ने किसी सेलीब्रिटी की लिंकअप की खबरें सुर्खियों में बनी रहती है. इनदिनों ऐसी अफवाहों का सामना बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी कर रही हैं. भारतवंशी ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल के साथ आजकल उनके डेट अफवाहें जोरों पर हैं. नरगिस इस बात को लेकर नाराज है और उन्होंने ट्विटर पर इस खबर को खंडन किया है.
नरगिस ने ट्विटर पर लिखा कि,’ मीडिया के अनुसार, एक पिज्जा खाने वाली जगह पर आठ लोगों के साथ डिनर करना एक आलीशान होटल में चोरी-चुपके डिनर करना सेम है.’ उन्होंने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें देव के अलावा और भी कई लोग मौजूद हैं. साथ ही उन्होंने देव के साथ उनका नाम जोड़ी जानीवाली सभी खबरों को सिरे से खारिज किया है.
आपकों बता दें कि नरगिस ने फिल्म ‘रॉकस्टार’ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके अलावा वो ‘मद्रास कैफे’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ और ‘मैं तेरा हीरो’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं देव पटेल ने ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था.
वहीं अपनी अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में देव भारत आते रहते हैं इससे पहले देव का नाम ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ में उनकी कोस्टार रह चुकी अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो के साथ जुड़ चुका है. इधर नरगिस अपनी आगामी फिल्म के लिए मार्शल आर्ट की टेनिंग ले रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










