दीपिका की च्वाइस या पुरुष और महिला दोनों का सम्मान !
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2015 6:55 PM
नयी दिल्लीः माई च्वाइस ( मेरी मर्जी) इसे लेकर एक नयी बहस शुरु हो गयी है. माई च्वाईस दरअसल एक दो मिनट की छोटी डॉक्युमेंट्री फिल्म है, जिसे दीपिका पादुकोण पर मुख्य रूप से फिल्माया गया है. इस वीडियो में दीपिका महिलाओं की मर्जी के बारे में बताती दिखाई देती हैं. अब उनकी इस मर्जी […]
नयी दिल्लीः माई च्वाइस ( मेरी मर्जी) इसे लेकर एक नयी बहस शुरु हो गयी है. माई च्वाईस दरअसल एक दो मिनट की छोटी डॉक्युमेंट्री फिल्म है, जिसे दीपिका पादुकोण पर मुख्य रूप से फिल्माया गया है. इस वीडियो में दीपिका महिलाओं की मर्जी के बारे में बताती दिखाई देती हैं. अब उनकी इस मर्जी को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों से लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गयी हैं.
क्या मर्जी की भी कोई सीमा है. इसी सवाल को खड़ा करने के उद्देश्य से महिला और पुरुष की सोच को सामने रखती माई च्वाइस सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गयी है. इस खबर के साथ दोनों वीडियो भी आपके सामने पेश कर रहे हैं. अब आप तय करें किसकी च्वाइस सही है.
दीपिका पादुकोण ने महिलाओं की भावनाओं को सामने रखने के लिए इस वीडियो में काम किया. इस शॉर्ट फिल्म का डायरोक्शन कॉकटेल, फाइंडिंग फैनी फेम बॉलीवुड डायरेक्टर होमी अदाजानिया ने किया है. इसमें महिलाओं की भावनाओं को सामने रखने की कोशिश की. वीडियो बनाने के बाद दावा था कि इससे महिलाओं को देखने का नजरिया बदलेगा. इसमें महिलाओं के खुद की सोच को जाहिर किया गया है. कई फैसले जो उनके है उस पर दबाव नहीं बनाया जा सकता. उनके व्यक्तिगत फैसलों में कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










