सैफ के बाद अब कंगना ने भी किया किनारा

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना ने निर्देशक रीमा कागती की फिल्म ‘मिस्टर चालू’ को अलविदा कह दिया है. इससे पहले सैफ अली खान भी इस फिल्म से किनारा कर चुके हैं. वैसे भी यह फिल्म कांस्टिंग के पचड़े की वजह से पहले ही लेट हो चुकी है. अब कंगना के फिल्म छोड़ने से यह मुसीबत और […]
बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना ने निर्देशक रीमा कागती की फिल्म ‘मिस्टर चालू’ को अलविदा कह दिया है. इससे पहले सैफ अली खान भी इस फिल्म से किनारा कर चुके हैं. वैसे भी यह फिल्म कांस्टिंग के पचड़े की वजह से पहले ही लेट हो चुकी है. अब कंगना के फिल्म छोड़ने से यह मुसीबत और बढ़ गई है.
वहीं सैफ के फिल्म छोड़ने की वजह फीस बताई जा रही थी. सैफ इस फिल्म को करने के लिए जितने पैसों की मांग कर रहे थे उतने पैसे नहीं मिलने के कारण उन्होंने पल्ला झाड़ लिया. वहीं कंगना के फिल्म छोड़ने की वजह का खुलासा नहीं किया गया है. वहीं खबरों के अनुसार कंगना ने अपने डेट्स हंसल मेहता को दे दी है.
कंगना हंसल मेहता के साथ फिल्म करने जा रही है. हंसल मेहता सरबजीत सिंह की ज़िन्दगी पर फ़िल्म बना रहे हैं, जिसमें कंगना सरबजीत सिंह की बहन की भूमिका में नजर आयेंगी. वहीं रीमा ने कंगना के फिल्म छोड़ने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा से संपर्क साधा है. फिल्म में सिर्फ फवाद खान की ही कास्टिंग अब तक फिक्स है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










