ePaper

करीना ने ठुकराया ''नच बलिए 7'' में जज बनने का ऑफर...

Updated at : 31 Mar 2015 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
करीना ने ठुकराया ''नच बलिए 7'' में जज बनने का ऑफर...

डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ की निर्माता एकता कपूर ‘नच बलिए’ सीजन 7 को बेहद रोमांचक बनाना चाहती है इसलिए वह शो के प्रतिभागियों के साथ-साथ शो के जजों पर भी खास ध्‍यान दे रही हैं. वहीं जज के लिए अभिनेत्री करीना कपूर को नाम सामने आ रहा था लेकिन अब खबरें आ रही है […]

विज्ञापन

डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ की निर्माता एकता कपूर ‘नच बलिए’ सीजन 7 को बेहद रोमांचक बनाना चाहती है इसलिए वह शो के प्रतिभागियों के साथ-साथ शो के जजों पर भी खास ध्‍यान दे रही हैं. वहीं जज के लिए अभिनेत्री करीना कपूर को नाम सामने आ रहा था लेकिन अब खबरें आ रही है कि करीना ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है.

करीना ने यह कहते हुए शो का जज बनने के लिए इनकार कर दिया कि फिलहाल वह फिल्‍मों को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. छोटे पर्दे पर आने का उनका अ‍भी कोई प्‍लान नहीं है. वो फिल्‍मी करियर में फोकस करना चाहती है.

शो मई में ऑन एयर होने जा रहा है. वहीं शो के चार जजों में मशहूर युवा लेखक चेतन भगत भी शामिल हैं. करीना इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ और ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग में खासा व्‍यस्‍त हैं. ‘उड़ता पंजाब’ में करीना के अलावा शाहिद कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्‍य भूमिकाओं में होंगे.

वहीं ‘बजरंगी भाईजान’ में करीना, सलमान खान के आपोजिट नजर आयेंगी. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि ‘नच बलिए’ सीजन 7 का चौथा जज कौन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola